Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : साकची सब्जी मंडी श्री श्री अखंड हरि कीर्तन में शामिल हुए पुरेंद्र…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर : साकची सब्जी मंडी टैंक एरिया में श्री श्री अखंड हरी कीर्तन समिति द्वारा 18 फरवरी से 72 घंटे का शुरू किए गए श्री श्री अखंड हरी कीर्तन में आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. सर्वप्रथम उन्होंने ईश्वर की आराधना की एवं सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

तत्पश्चात समिति के पदाधिकारीयो द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर पुरेंद्र नारायण सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, फौजी शैलेंद्र कुमार का स्वागत किया गया. ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष श्री श्री अखंड हरी कीर्तन समिति साकची सब्जी मंडी द्वारा सब्जी मंडी प्रांगण में 72 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन होता हैl हरि कीर्तन से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली जाती है एवं अखंड हरी कीर्तन के पश्चात विसर्जन के दौरान विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप मंडल, अनिल कुमार मंडल, राजकिशोर साहू, राजकुमार एवं संरक्षक अशोक मंडल, रामेश्वर प्रसाद, महासिंह भाटिया, उदय नारायण की सराहनीय भूमिका रही है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp