Advertisement

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती में जल संकट गहराया, भाजपा नेता विशु महतो ने नगर निगम पर लगाया गंभीर आरोप…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया, मामला रेलवे की जमीन पर नगर निगम द्वारा कराए गए डीप बोरिंग से जुड़ा है, जिसे बिना रेलवे की अनुमति (NOC) के बनाया गया था.

Advertisement
Advertisement

रेलवे प्रशासन की ओर से कई बार नगर निगम को नोटिस भेजा गया, लेकिन न तो नगर निगम ने खुद उस बोरिंग को हटाया और न ही उसे दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया. अंततः रेलवे प्रशासन ने खुद कार्रवाई करते हुए डीप बोरिंग को तोड़ दिया. इसके बाद बस्ती में रहने वाले लोगों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासी जब मोटर निकालने पहुंचे, तो उन्हें अनुमति नहीं दी गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.

Dayal Builder
Srinath

भाजपा नेता विशु महतो ने मौके पर पहुंचकर बस्तीवासियों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नगर निगम और रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण गरीब बस्तीवासियों को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि बिना NOC के डीप बोरिंग कैसे बन गया? विशु महतो ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो वे बस्तीवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे और नगर निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp