Advertisement

एंजेल स्टेप प्ले स्कूल एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप बागुनहातु के द्वारा 23 फरवरी से तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन, कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद/जमशेदपुर (रिपोर्ट -रॉकी कुमार): एंजेल स्टेप प्ले स्कूल एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप बागुनहातु जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23/02/2024 से 25/02/2024 तक तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन बागुनहातु स्टेडियम में किया जा रहा है। उक्त आयोजन मॉर्निंग वॉक ग्रुप के संरक्षक अनुभव सिन्हा के पूज्य पिता श्री की पुण्य स्मृति दिवस के रूप में बस्तीवासियों और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के सहयोग और समर्थन से संपन्न होगा।
मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष शशि वीर राणा ने बताया कि इस तीन दिवसीय मेला के दौरान हेल्थ मेडिकल चेकअप, विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं के द्वारा फैंसी ड्रेस, क्विज, चित्रांकन, नशा मुक्ति, नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत पर बच्चों का नृत्य आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु झूला एवं अन्य मनोरंजन के साधन की भी व्यवस्था की गई है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बाल मेला का उद्घाटन जमशेदपुर पूर्व के लोकप्रिय विधायक सरयू राय के कर कमलों से होना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही इस शुभ अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो समाजसेवी तरुण डे, अमरप्रीत सिंह काले, राकेश्वर पांडे, डॉक्टर अंजना गुप्ता व अन्य गन्यमान्य अतिथि गण का भी आगमन होगा।

Dayal Builder
Srinath

ध्यातव्य है की इस तरह के बाल मेला का आयोजन प्रथम बार बागुनहातु स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के संरक्षक श्री अनुभव सिन्हा जी की प्रेरणा और सामाजिक प्रतिनिधियों के आग्रह पर आयोजित किया जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य बस्ती वासियों के बीच आपसी मेलजोल, भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता वह सर्वोपरि सामाजिकता सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp