Advertisement

जमशेदपुर में अस्मिता सिटी लीग 2026 की शुरुआत, 160 बालिकाएं बास्केटबॉल में दिखा रहीं प्रतिभा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार और ‘खेलो इंडिया’ के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम द्वारा अस्मिता सिटी लीग 2026 का आयोजन धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा ने किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की लगभग 160 बालिकाएं भाग ले रही हैं, जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आयोजन के तहत जिले में आगे वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और कबड्डी जैसी अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

मुख्य अतिथि अर्नव मिश्रा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और जीत-हार से ऊपर उठकर अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव आनंद बिहारी दुबे, पूर्व ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी हरभजन सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत करना है। साथ ही यह आयोजन महिलाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देने और ‘फिट इंडिया’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp