Advertisement

बागबेड़ा में बढ़ती चोरी और नशाखोरी से लोग परेशान: जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, बढ़ाई पेट्रोलिंग की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं तथा नशाखोरी की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement

ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। हाल ही में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित बजरंगी मैदान के समीप रहने वाले सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है।

Dayal Builder
Srinath

जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से मांग की कि क्षेत्र में नियमित एवं सघन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि बागबेड़ा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है।

Advertisement

मुखिया राजकुमार गोड और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, उमेश पांडे, पुष्पा देवी, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, राकेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन ओझा, अनिल सिंह, विजय पांडे, भोला सिंह, अनूप कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp