Advertisement

बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने रांची में सीएम चम्पाई सोरेन से की मुलाकात, क्षेत्र के विकास और सांगठनिक स्थिति पर की चर्चा  

By Goutam

Published on:

विधायक समीर कुमार मोहंती

जनसंवाद, जमशेदपुर: राँची मोराबादी स्थित मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से उनके आवास पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुलाक़ात शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर एवं वर्तमान राजनीतिक और पार्टी के सांगठनिक स्थिति को लेकर चर्चा की।

Advertisement
Advertisement

चर्चा के दौरान मुख्य रूप से जिला के विभिन्न विद्यालयों में क्षेत्रीय भाषा मे शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर की गई सर्वे मे विसंगति बताते हुए उसे नए सिरे से पुनः सर्वे करा शिक्षकों की नियुक्ती को लेकर बात करने की मांग उन्होंने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से की। इसके साथ ही बहरागोड़ा प्रखण्ड में महिला कॉलेज,  चाकुलिया मे पोलेटेक्निक कॉलेज निर्माण को लेकर स्थानीय उपायुक्त को मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा स्थल चयन के लिए आदेश दिया गया है।

Srinath

विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में हाथियों द्वारा मचाये जा रहे उत्पात को रोकने जिससे आए दिन जान माल की लोगों को नुकसान हो रही है को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

ताजा खबरें

WhatsApp