Advertisement

भाजपा नेता अभय सिंह ने बिष्टुपुर एवं सोनारी पद यात्रा कर चलाया जन सम्पर्क अभियान

By Goutam

Published on:

भाजपा

जनसंवाद, जमशेदपुर : बिष्टुपुर मंडल अंतर्गत बेलडीह बस्ती और सोनारी मंडल में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा पद यात्रा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। बिष्टुपुर मंडल के विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरंजन राय, संजय तिवारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल होकर जनता के बीच मोदी जी को पुनः विजय बनाने के लक्ष्य को पहुंचाया। जहाँ भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजय बनाने हेतु लोगों से अपील की गई। जिसमें बस्ती के तमाम लोगों ने अपनी भागीदारी दी और भरोसा दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ही जायेगा।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि यह चुनाव नाली और रोड बनाने के लिए नहीं है। यह चुनाव अपने भारत देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर ला दिया और उनका लक्ष्य है कि इस बार दुनिया के टॉप तीन अर्थव्यवस्था वाले देश में एक भारत हो। हम सभी को मोदी जी के इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए, विश्व के पटल पर भारत को मजबूत बनाने के लिए वोट करना है और आप सब अच्छे से जानते हैं कि मोदी जी ही इसे पूर्ण कर सकते हैं।

Dayal Builder
Srinath

सोनारी मंडल के अंतर्गत आज सोनारी के गलियों में पद यात्रा करते हुए अजय श्रीवास्तव किशोर ओझा संजीव सिंह पंचम जंगल अजय रजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य को लेकर वोट मांगने के लिए निकले। अभय सिंह ने कहा यह देश विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रहा है कश्मीर, राम मंदिर, 35A, महंगाई, बेरोजगारी से लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी के विरोध दुष्प्रचार कर इंडी गठबंधन अपने राजनीति रोटी सेखना चाहते हैं, जो हिंदुस्तान की जनता होने नहीं देगी और तीसरी बार हमारे प्रत्याशी जीतेंगे साथ ही देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp