Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, घाटशिला में पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, घाटशिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित ऐतिहासिक कीर्तिमान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न जनसंपर्क एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का नेतृत्व भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने किया, जबकि जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर स्वर्णरेखा तट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक भी है।

Dayal Builder
Srinath

इसके बाद घाटशिला स्थित सिंह नर्सिंग होम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Advertisement

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पावड़ा निवासी एवं पथ निर्माण विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता सुशांतो शीट से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर आधारित पुस्तक भी भेंट की गई।

दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को और गति देने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देशवासियों का सहयोग और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहेगा।

कार्यक्रम में लखन मार्डी, गीता मुर्मू, हेमंत नारायण देव, काजल महाकुड, राजकुमार कर, मंटू कुमार सिंह, दीपक दंडपत, जगन्नाथ कालिंदी, रवीना बाल्मीकि, शुभेंदु पात्र एवं महादेव महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp