Advertisement

चक्रधरपुर : एनआईटी जमशेदपुर के विस्थापितों और दैनिक वेतनभोगियों की मांगों को लेकर सांसद जोबा मांझी से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल…

By Balram Panda

Published on:

चक्रधरपुर / Balram Panda: एनआईटी जमशेदपुर में वर्षों से कार्यरत विस्थापितों और 18 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा स्थायीकरण एवं रोजगार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा मांझी से चक्रधरपुर स्थित उनके आवास पर भेंट की.

Advertisement
Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को एक मांग पत्र सौंपते हुए संस्थान के विस्थापित परिवारों की स्थिति और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्थान प्रशासन द्वारा लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा पर चिंता जताई और शीघ्र समाधान की मांग की.

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, जिला संगठन सचिव अमित महतो, नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा, नटवरलाल कौवा, बंसीलाल सरदार सहित एनआईटी जमशेदपुर के विस्थापित एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement

सांसद जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संबंधित विभागों और केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगी, ताकि विस्थापितों और कर्मियों को न्याय मिल सके.

ताजा खबरें

WhatsApp