Advertisement

विधायक सरयू राय का बड़ा आरोप, कहा- चंद्रगुप्त और भूपेन्द्र सिंह शंख मैदान और समीपवर्ती 6 एकड़ सरकारी ज़मीन पर करना चाहते हैं अवैध क़ब्ज़ा

By Goutam

Published on:

सरयू राय

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर ज़िला प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें कि वह शंख मैदान और समीपवर्ती क़रीब 6 एकड़ सरकारी ज़मीन को तथाकथित सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह के चंगुल में जाने से रोकना चाहता है या नहीं? यह भूखंड सरकारी है. इसपर बनी संरचनाएँ सरकारी पैसे से बनी हैंइसके एक ओर सूर्य मंदिर की बाउंड्री है और दूसरी ओर चंद्रगुप्त सिंह के महलनुमा अवैध मकान की बाउंड्री है

Advertisement
Advertisement

भूपेन्द्र सिंह ने सूर्य मंदिर की सांसद निधि से बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया है, चंद्रगुप्त सिंह अपने महल की बाउंड्री तोड़ देने की फ़िराक़ में हैं ये दोनों बीच के क़रीब 6 एकड सरकारी ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करना चाहते हैं इस सरकारी ज़मीन पर मेरे विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों से ये दोनों परेशान हैं और धार्मिक रंग देकर एक साल से सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं विडंबना है कि जिला प्रशासन मौन और मूकदर्शक बनकर इनका और इनके अवैध इरादों का मनोबल बढ़ा रहे हैं

Dayal Builder
Srinath

विगत एक साल से ये झूठ फैला रहे हैं कि मैं सूर्य मंदिर की धार्मिक आस्था पर चोट कर रहा हूँ पर प्रशासन ने कभी भी इस झूठ-फ़रेब का खंडन नहीं किया और असलियत से भी लोगों को अवगत नहीं कराया हैजबकि मेरी विधायक निधि से इस भूखंड पर प्रस्तावित विकास योजनाओं को ज़िला प्रशासन ने स्वीकृत किया है और इसके लिए निधि विमुक्त किया है प्रशासन को बताना चाहिए कि मेरा विकास कार्य प्रस्ताव क्या है और भूपेन्द्र-चंद्रगुप्त की जोड़ी के द्वार फैलाया जा रहा झूठ-फ़रेब क्या है? प्रशासन अपना दायित्व पूरा नहीं करेगा तो उपद्रवी तत्वों और तिकडमबाजों का हौसला बुलंद होगा

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp