Advertisement

NTTF स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में क्रिसमस समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: एनटीटीएफ स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में शनिवार को बहुत हर्ष और उत्सव के साथ क्रिसमस समारोह आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने एक सार्थक और मनोरंजक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने क्रिसमस का सार्थक आध्यात्मिक संदेश दिया। क्रिसमस समारोह वास्तव में नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम से सरोबार रहा।

Advertisement
Advertisement

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इवेंजलिकल बैपटिस्ट चर्च के पादरी एलियाजर टोप्पो बैपटिस्ट इमैनुएल चर्च, सीतारामडेरा मौजूद रहे। क्रिसमस पर नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ईसा मसीह के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया था। जिसमें गायक मंडली द्वारा गाए गए मधुर कैरोल शामिल थे। क्रिसमस त्योहार में प्रभु येशु मसीह के जीवन मूल्यों को अपनाने और भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया जाता है। कार्यक्रम में क्रिसमस स्टार के महत्व के बारे में भी बात की गई।

Dayal Builder
Srinath

संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।सांता क्लॉज के प्रवेश पर उत्साही विद्यार्थियों ने तालियां बजा स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने कहा कि क्रिसमस की भावना, प्रेम, उदारता और अच्छाई की भावना है। क्रिसमस केवल आनंद मनाने का नहीं बल्कि चिंतन-मनन कर जीवन में उतारने का है।

Advertisement

मौके पर इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीता जॉन, अप प्राचार्य रमेश राय, स्मृति, रंजीत कुमार, पल्लनी, ज्योति, दीपक ओझा पंकज कुमार गुप्ता एवं अन्य सभी मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp