Advertisement

IIT-ISM धनबाद में पृथ्वी दिवस 2026 पर कार्यक्रम आयोजित, सोना देवी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, धनबाद/जमशेदपुर। “विश्व पृथ्वी दिवस 2026 – हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अवसर पर IIT-ISM Dhanbad के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा EIACP (PC-RP) प्रोग्राम सेंटर के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम INSEARCH NGO के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर Sona Devi University के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना मानव जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और ऊर्जा संरक्षण जैसे उपाय अपनाने की अपील की।

Advertisement

कार्यक्रम के तहत सोना देवी विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, अनुसंधान गतिविधियों और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिला। इससे छात्रों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिला।

इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी के नेतृत्व में कई छात्रों ने भाग लिया। वहीं कृषि विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक सायन बनर्जी तथा अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। वहीं कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

ताजा खबरें

WhatsApp