होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर हुआ डाउन, अपने आप लॉग आउट हो रहे अकाउंट, परेशान हो रहे लोग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद डेस्क: मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आ रही है। हालांकि व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर अपना फेसबुक को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जानकारी के मुताबिक 8:52 मिनट पर अचानक ठप पड़ गया था। केवल फेसबुक ही नहीं बल्कि मेटा का ही इंस्टाग्राम भी डाउन हो गया है।

लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।


 

 

Leave a Comment