Advertisement

रिलायंस का 999 रुपए में 4G फोन Jio Bharat V2 लॉन्च, फ्री में देख सकेंगे जियो सिनेमा पर फिल्में, 123 रुपए के रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी

By Goutam

Published on:

रिलायंस

जनसंवाद डेस्क: रिलायंस जियो ने आज ‘जियो भारत’ नाम से एक नया इंटरनेट-सक्षम हैंडसेट लॉन्च किया। उन लोगों के लिए जो स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ हैं, रिलायंस कंपनी का कहना है कि देश में अभी भी जो लोग फीचर फोन का उपयोग करते हैं वैसे करोब 25 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए इंटरनेट को सुलभ बनाने की योजना बना रही है।

Advertisement
Advertisement

यह कदम ऐसे समय में आया है जब टेलीकॉम ऑपरेटर वॉयस सेवाओं की कीमतें बढ़ा रहे हैं और खुद को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जियो का कहना है कि वह 7 जुलाई से 6,5000 तहसीलों में 1 मिलियन जियो भारत फोन के लिए बीटा ट्रायल शुरू करेगा।

Dayal Builder
Srinath

Jio Bharat V2 में क्या है खास

रिलायंस कंपनी का कहना है कि jio Bharat V2 4G फोन है और यह पूरी तरह से भारत में बना है। इसका वजन मात्र 71 ग्राम है। इसमें HD Voice Calling , FM Radio, 128 GB का SD Memory  Card सपोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। मोबाइल में 4.5 सेंमी की TFT Screen, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000mAh की बैटरी, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, पावरफुल Loudspeaker और टार्च मिलती है।

Advertisement

22 भारतीय भाषाओं में कर सकता है काम 

‘जियो भारत V2’ मोबाइल के ग्राहकों को जियोसिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि जियो भारत V2 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।

123 रूपये में 28 दिन की वैलिडिटी 

टेलीकॉम ऑपरेटर ने एक नए जियो भारत प्लान की भी घोषणा की, जिसकी कीमत 123 रुपये है और यह 28 दिनों के लिए असीमित वॉयस कॉल और 500 एमबी मोबाइल डेटा प्रदान करता है। वही प्लान की कीमत सालाना 1,234 रुपये है।

इसके अलावा, Jio भारत फोन JioPay के साथ UPI भुगतान और JioCinema और JioSaavn को भी सपोर्ट करेंगे। फोन एक कैमरे के साथ भी आता है, लेकिन Jio ने अभी तक इसके बारे में विवरण साझा नहीं किया है।

WhatsApp