Advertisement

कुचाई बीआरसी भवन में शिक्षकों को दिया जा रहा एफएलएन प्रशिक्षण, संख्या ज्ञान में बच्चों को मजबूत करना प्रशिक्षण का उद्देश्य: तरूण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): प्राथमिक शिक्षा की मजबूती के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है प्रशिक्षण लेने वाले सभी शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग शाला में कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएं। यह बात राज्य साधन सेवी सह प्रशिक्षक तरुण कुमार सिंह ने कुचाई के बीआरसी भवन में शिक्षकों को एफएलएन का प्रशिक्षण देते हुए कहा।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बीआरसी भवन में प्रथम चरण के प्रशिक्षण में शिक्षकों को कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में बच्चों को मजबूत करना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। सभी शिक्षक इस अवधारणा के अनुरूप बच्चों को बुनियादी रूप से प्रारंभिक स्तर पर भूत करने पर ध्यान दें। यह प्रशिक्षण आगामी 28 फरवरी तक चलेगी।

Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ नाथो महतो लेखापाल कृष्णा मोहन महतो प्रशिक्षक सुशांत कुमार महतो मंगल बेसरा उदित प्रमाणिक शिक्षक दीनबंधु सिंह पात्र अरविंद सिंह आदित्य कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp