Advertisement

खमरडीह विद्यालय में फुटबॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खमरडीह में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिटिल चैंप्स अंडर-12 (बालक एवं बालिका) प्रखंड स्तरीय विजेता तथा जिला स्तरीय उपविजेता फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने अभिभावकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।समारोह का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर शिक्षक बाबूराम गागराई ने बच्चों व खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी मेहनत,अनुशासन और लगन के बल पर प्रखंड एवं जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपी सुभाष चंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि बच्चे इसी तरह मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहे तो भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहयोग करने की अपील की। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पूर्ति ने कहा कि गांव और विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ मेहनत करने की सलाह दी।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जन्मेजय सांडिल, जानो बांकिरा, तुलसी बानसिंह, सलामी हेंब्रम, मेंजारी मुंडा, शिक्षक बाबूराम गगराई, शिक्षिका सुष्मिता बांकिरा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के अंत में सभी सम्मानित खिलाड़ियों को भविष्य में खेल, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ताजा खबरें

WhatsApp