Advertisement

विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं ने उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय में किया जमा 

By Goutam

Published on:

कांग्रेस कमिटी

जनसंवाद, जमशेदपुर: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी 2024 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला के छः विधानसभावार कांग्रेस नेताओं के उम्मीदवारी का आवेदन पत्र बायोडाटा के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा लिया गया।

Advertisement
Advertisement

48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से आवेदन पत्र जमा करने वाले नेताओं में प्रदेश सचिव ओबीसी विभाग इंदुभुषण यादव ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे को आवेदन पत्र सौंपा। 48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से प्रदेश सचिव प्रिंस सिंह ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को आवेदन पत्र सौंपा।
वहीं 46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से जिला सचिव जयराम हाँसदा ने आवेदन पत्र कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद को आवेदन पत्र सौंपा।

Dayal Builder
Srinath

कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि अगामी 23 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा लिया जाएगा। जिसे जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन पत्रों को अनुशंसा कर सौंपेंगे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp