Advertisement

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं निष्पादन की समस्या के निराकरण को लेकर सीएम को लिखा त्राहिमाम पत्र 

By Goutam

Published on:

बन्ना गुप्ता

जनसंवाद, जमशेदपुर: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा उठाव एवं निष्पादन की समस्या के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्राहिमाम पत्र लिखकर अबिलम्ब समाधान करने की गुहार लगाई है।

Advertisement
Advertisement

पत्र के माध्यम से मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विगत कई दिनों से कचड़ा का उठाव नही होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहो, मुख्य सड़कों पर कचड़ों का अंबार लगा हुआ है। गन्दगी और बदबू से आमलोग त्रस्त है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गन्दगी से कई तरह की बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है। बीमार मरीजों को अस्पताल जाना, बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गो का टहलना बंद हो गया हैं।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा है कि झूठ के सौदागर और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की नासमझी, और बचकाना हरकत का नतीजा हैं कि आज मानगो समेत पूरे जमशेदपुर में बीमारी और महामारी फैलने का डर हैं। हम सबने मिलकर कोरोना से जंग लड़ा था फिर भी स्वच्छता एवं सफाई को लेकर हम सब सजग रहते हैं। आज कचड़ा नहीं उठने के कारण संक्रामक बीमारी फैल सकती हैं जिससे लाखों की आबादी प्रभावित होगी।

झूठ के सौदागर और स्वयंभू खुद को चाणक्य समझने वाले विधायक सरयू राय ने बिना सोचे समझें और कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए एनजीटी को पत्र लिखकर कचड़ा डंपिंग बंद करवा दिया। जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा हैं।  दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ दिनों बाद क्रिसमस और नए साल का त्यौहार आने वाला हैं, बच्चों का एग्जाम शुरू होगा, टुसु परब और मकर सक्रांति का पर्व आने वाला हैं। यदि समय रहते कचड़ा उठाव एवं निष्पादन का कार्य नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्व त्यौहार पर और बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

उन्होंने इस त्राहिमाम पत्र के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा कि इस गंभीर एवं जनहित की समस्या के निराकरण हेतु अविलम्ब उपाय कर इसके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें।

ताजा खबरें

WhatsApp