Advertisement

कुचाई में 51 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास, चेकडैम और स्नान घाट निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के छोटासेगोई और पोंडाकाटा पंचायत में ग्रामीण विकास एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 51 लाख रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास किया गया। खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय तथा मुखिया करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं की आधारशिला रखी।

Advertisement
Advertisement

छोटासेगोई पंचायत अंतर्गत कुलाचाकी गांव में 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चेकडैम (वीयर) जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य तथा पोंडाकाटा पंचायत के बालजुडीह गांव में 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्नान घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि चेकडैम निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि चेकडैम बनने से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार आएगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा तथा खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों ने भी इस योजना के लिए विधायक दशरथ गागराई के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में जल संरक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चेकडैम निर्माण से खेती के साथ-साथ पशुपालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं बालजुडीह गांव में बनने वाले स्नान घाट को लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि स्नान घाट निर्माण होने से गांव के महिला-पुरुषों को कपड़े धोने, स्नान करने तथा अन्य घरेलू कार्यों में काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, कारू मुंडा, राहुल सोय, नरेश मुंडा, बनवारी लाल सोय, संवेदक राकेश कुमार, पंकज कुमार, नित्यानंद शर्मा, गोवर सिंह मुंडा, जोन मुंडा, गुरूचरण मुंडा, रीसा गागराई, बुधू सोय, दुर्गाचरण गागराई, लखन मुंडा, निरंजन लेंका, कृष्णा हेंब्रम, संजय हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp