Advertisement

गम्हरिया : पाकुड़गोड़ा गांव में झामुमो नेता गणेश माहली के प्रयास से लगा 100 के.वी. का ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली…

By Balram Panda

Published on:

गम्हरिया / Balram Panda: गम्हरिया प्रखंड के पाकुड़गोड़ा गांव के ग्रामीणों को अब बिजली संकट से राहत मिली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थानीय नेता गणेश माहली के प्रयास से बुधवार को गांव में 100 के.वी. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. इस पहल से गांव में तीन दिनों से बंद पड़ी बिजली सेवा पुनः बहाल हो गई है.

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव अंधेरे में डूबा हुआ था. इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित हुआ था, बल्कि छात्रों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और घरेलू कार्यों में भी भारी कठिनाई हो रही थी. गांव के माझी बाबा ने यह जानकारी झामुमो नेता गणेश माहली को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई. विभाग की टीम ने बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया, जिससे गांव में फिर से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई.

Dayal Builder
Srinath

इस कार्य के लिए गांव के माझी बाबा सहित सभी ग्रामीणों ने गणेश माहली के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना की. ग्रामीणों का कहना है कि माहली हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp