होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

गम्हरिया : जोबा मांझी के जन्मदिन पर जनसेवा की मिसाल, झामुमों के सौजन्य से 350 वृद्ध माता-बहनों के बीच कंबल वितरण…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

गम्हरिया / Balram Panda: सिंहभूम की लोकप्रिय सांसद दीदी जोबा मांझी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शनिवार को बड़ा गम्हरिया में सरायकेला विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी गणेश महाली के सौजन्य से सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 350 वृद्ध माता-बहनों के बीच कंबल का वितरण किया गया. ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए की गई इस मानवीय पहल से क्षेत्र में सेवा, संवेदना और सामाजिक समर्पण का संदेश गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में आत्मिक संतोष और अपनापन साफ झलकता रहा.

कार्यक्रम के आयोजक सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा ही सच्ची राजनीति है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा उनके राजनीतिक जीवन की मूल प्राथमिकता रही है. क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही उनके संघर्ष का आधार है.

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, अमृत महतो, झामुमो नेता सन्नी सिंह, गोरा बर्मन, राजेश गोप, शंकर मुखी, सुशीला तांती, कविता दास, सोनामनी लोहार सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

नेताओं ने इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक संघर्ष, जनसेवा और आदिवासी-मूलवासी हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने और सेवा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया.

video…

 

Leave a Comment