Advertisement

मानगो में भीड़ का फायदा उठाकर बैग काटकर मोबाइल व नकदी चोरी, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह क्षेत्र में भीड़ का फायदा उठाकर उच्चकों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स के सामने पोस्ट ऑफिस रोड, आदर्श नगर निवासी महिला संतोषी राव का बैग काटकर उसमें रखे मोबाइल और नकदी चोरी कर ली गई।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने धारदार हथियार से महिला का बैग काट दिया और उसमें रखे सामान को निकालकर फरार हो गए। महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब बैग अचानक हल्का महसूस हुआ। बैग खोलकर देखने पर उसमें रखा मोबाइल और पैसा गायब था, साथ ही बैग कटा हुआ मिला।

Dayal Builder
Srinath

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद वे पीड़िता को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे, जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Advertisement

विकास सिंह ने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

ताजा खबरें

WhatsApp