Advertisement

मानगो में सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का अनूठा संदेश, रामनवमी पर हिंद आईटीआई के द्वारा श्रद्धालुओं में शरबत-चना वितरण

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर हिंद आईटीआई द्वारा भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement

रोड नंबर 17 स्थित तरुण संघ त्रिवेदी अखाड़ा एवं पर्दिह समीक्षा एकता बजरंग अखाड़ा के सदस्यों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव और भाईचारे की भावना देखने को मिली।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का संचालन हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के स्टाफ—मोहम्मद, मन्नान, खदीजा, राजा और सयमा—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। रमज़ान, सुहैल अंसारी, साई, नदीम खान, सुहैल खान और हसन राजा सहित अन्य छात्रों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया और प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता नजर आया। संस्था ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ताजा खबरें

WhatsApp