Advertisement

विवेक विद्यालय में विलियम शेक्सपियर की जयंती पर अंग्रेजी दिवस का भव्य आयोजन, प्रातःकालीन सभा कार्यक्रम रहा मुख्य आकर्षण

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती के अवसर पर अंग्रेजी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रातःकालीन सभा कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रही।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर सेकेंडरी के छात्रा द्वारा अंग्रेजी साहित्य के इतिहास पर प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य के विकास पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात मध्य वर्ग की छात्रा ने विलियम शेक्सपियर द्वारा रचित प्रसिद्ध कविता ‘द सेवन एजेज ऑफ मैन’ का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

Advertisement

वहीं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटकों के पात्रों का आकर्षक रोल प्ले प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिनय एवं प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। इसके अतिरिक्त कक्षा कक्षों में भी विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें स्लोगन लेखन, स्टोरी टेलिंग, कविता पाठ, ग्रामर क्विज, शब्दावली प्रतियोगिता एवं रचनात्मक लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मकता तथा मंच पर अभिव्यक्ति की क्षमता को निखारते हैं। उन्होंने विलियम शेक्सपियर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अथक परिश्रम, साहित्य के प्रति समर्पण तथा उनकी शिक्षाप्रद रचनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।

ताजा खबरें

WhatsApp