Advertisement

हिन्द आईटीआई के छात्रों ने किया इंडस्ट्रियल विजिट, कई उपकरणों की ली जानकारी

By Goutam

Updated on:

हिन्द आईटीआई

जनसंवाद, जमशेदपुर: हिंद आईटीआई के छात्रों ने गुरुवार को इंडस्ट्रियल विजिट किया। इस दौरान कंपनी के इंजीनियरों ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए पूरे प्लांट का भ्रमण कराया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान छात्रों ने बड़ी मशीनों, एसिड फाइनल क्षेत्र, नियंत्रण कक्ष, उद्योग क्षेत्र और अन्य प्रकार के उपकरणों को देखा। इसके साथ ही कंपनी में मौजूद इंजीनियर ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि बड़े-बड़े मोटर को कैसे चेक किया जाता है। मौके पर हिंद आईटीआई के छात्रों ने खुद मोटर को चेक करके अनुभव लिए।

Dayal Builder
Srinath

हिंद आईटीआई के डायरेक्टर एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि प्लांट का दौरा करने से बच्चों को अनुभव और कंपनी से जुड़ी बारीकियों को करीब से समझने का मौका मिलता है।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य रूप से हिंद आईटीआई इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. मोहम्मद ताहिर हुसैन और हिंद आईटीआई के सभी प्रशिक्षक, कर्मचारी एवं सभी छात्रों ने कंपनी का आभार जताया।

ताजा खबरें

WhatsApp