Advertisement

झारखंड के त्वचा रोग विशेषज्ञों की नई पहल: IADVL Jharkhand ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब ऑनलाइन कर सकेंगे डॉक्टर की सत्यापन

By Goutam

Published on:

जमशेदपुर, जमशेदपुर। इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स एंड लेप्रोलॉजिस्ट्स (IADVL) झारखंड की जमशेदपुर शाखा की ओर से शनिवार को होटल लेमन ट्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान IADVLJharkhand.com वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को राज्य के बोर्ड सर्टिफाइड एवं आईएडीवीएल से पंजीकृत त्वचा रोग विशेषज्ञों की प्रमाणिक जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

Advertisement
Advertisement

प्रेस वार्ता में शहर के सभी प्रमुख बोर्ड सर्टिफाइड त्वचा रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आईएडीवीएल झारखंड के पदाधिकारियों ने बताया कि नई वेबसाइट मरीजों के लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म साबित होगी, जहां वे किसी भी पंजीकृत त्वचा रोग विशेषज्ञ की जानकारी आसानी से सत्यापित कर सकेंगे।

Dayal Builder
Srinath

आईएडीवीएल झारखंड के स्टेट सेक्रेटरी डॉ. आर. कुमार ने बताया कि मरीज किसी भी स्किन स्पेशलिस्ट से उपचार लेने से पहले वेबसाइट पर जाकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि संबंधित चिकित्सक बोर्ड सर्टिफाइड और आईएडीवीएल से पंजीकृत हैं या नहीं। इससे लोगों को सही विशेषज्ञ तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और फर्जी दावों से बचाव भी होगा।

Advertisement

डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा कि आज अधिकांश लोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट पर निर्भर हैं। ऐसे समय में यह वेबसाइट प्रमाणिक और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई स्वयं को त्वचा रोग विशेषज्ञ बताता है, लेकिन उसका नाम वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है, तो उसकी योग्यता और पंजीकरण की स्वतंत्र रूप से जांच अवश्य करें।

प्रेस वार्ता में डॉ. दीप अनुराग, डॉ. एस. एन. सिंह, डॉ. राजकिरण, डॉ. बनाश्री मजूमदार, डॉ. ए. जे. भूरी, डॉ. श्रेयांश सिंह, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. तुलिका आनंद सहित अन्य बोर्ड सर्टिफाइड त्वचा रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp