होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ICSRI-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, 15-16 अक्टूबर को आयोजन, AI और सस्टेनेबल रिसर्च पर होगी वैश्विक चर्चा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन सस्टेनेबल रिसर्च एंड इनोवेशंस (ICSRI-2026)” का उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।

Provider 1 Provider 2

उद्घाटन समारोह में शंभू संध्या एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी सदस्य श्रीमती अनीता महतो, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. यह्या मजूमदार, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख श्री शशिकांत महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Provider 1 Provider 2

सम्मेलन के संयोजक असिस्टेंट डीन रिसर्च डॉ. शैलेश सरांगी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेंद्र विक्रम हैं। वहीं डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति साहू और डॉ. वसीम अकरम को सह-संयोजक बनाया गया है।

आयोजकों ने बताया कि ICSRI-2026 का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को बढ़ावा देना, नई तकनीकों एवं औद्योगिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में छात्र, शोधकर्ता, शिक्षाविद् और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

सम्मेलन के प्रमुख विषयों में एआई आधारित स्पेस रोबोटिक्स, एडवांस कंपोजिट मैटेरियल्स और सस्टेनेबल ट्राइबोलॉजिकल सिस्टम्स शामिल हैं। कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में क्रोएशिया के यूनिवर्सिटी ऑफ स्लावोंस्की ब्रॉड के प्रो. डॉ. ड्राजन कोजाक तथा साइप्रस के ईस्टर्न मेडिटेरेनियन यूनिवर्सिटी के डॉ. बाबक सफई शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के रिसर्च प्रोफेसर डॉ. शुभब्रत दत्ता, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. जितेंद्र कुमार कटियार, राजलक्ष्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई के डॉ. कनक कलिता, एनआईटी जमशेदपुर के प्रो. संजय, एनआईटी सिलचर के डॉ. प्रसून मंडल तथा एडीआरआई पटना के जियोस्पेशियल वैज्ञानिक डॉ. अर्पण शर्मा भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

डॉ. शैलेश सरांगी एवं डॉ. कमलेंद्र विक्रम ने बताया कि सम्मेलन में प्रस्तुत उत्कृष्ट शोध पत्रों का प्रकाशन स्कोपस एवं एससीआई इंडेक्स्ड जर्नल्स में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एब्स्ट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तथा पूर्ण शोध पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 जून से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। प्रतिभागी फिलहाल [email protected] पर अपना एब्स्ट्रैक्ट भेज सकते हैं।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment