Advertisement

कुचाई में कालीचरण मुंडा की जीत पर इंडिया गठबंधन ने मनाया जश्न, निकाली गई विजय जुलूस, डीजे की‌ धुन पर झुमे विधायक दशरथ गागराई

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खुंटी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को कुचाई में जश्न मनाया गया। इंडिया गठबंधन से जुडे कांग्रेस, झामुमो, आप समर्थको ने दोपहर से कुचाई झामुमो पार्टी कार्यालय में एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ पोटाखा फोड़ते हुए बाजे गाजे,बॉलीवुड,नागपुरी, संबलपुरी आदि गीतों के धुन पर विजय जुलूस निकाली गई। जो कुचाई चौक स्थित झामुमों कार्यालय से निकलकर रूचाव, कुचाई साप्ताहिक हाट होते हुए पुनः झामुमों कार्यालय पहुचकर जुलूस संपन्न हुई। विजस जुलूस में कांग्रेस, झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी किया।

Dayal Builder
Srinath

खुंटी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोगों में लडडू बाटे गए। विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस, झामुमों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई। साथ ही जमकर ठुमके भी लगाए। कालीचरण मुंडा की जीत से उत्साहित कांग्रेस,झामुमों समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

Advertisement

मौके पर श्री गागराई ने कहा कि में जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्हे विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से खरसावां की जनता का प्यार मतों के रूप में इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को मिला है। उसें कायम रखते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरेगे।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, मांगीलाल महतो, भरत सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया शास्त्री सांगा, भोंज सांगा, जोन पुरती, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, मानसिंह मुंडा, विकास गोप, फागु मुंडा, धनश्याम सोय, राहुल सोय, बनवारीलाल सोय, गारदी सोय, गोवरा मुंडा, संध्या रानी महतो, चंद्रमोहन महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp