Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुबिली पार्क में योग शिविर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने किया योगाभ्यास

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग, योग एवं नेचुरोपैथी विभाग, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना तथा आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में जुबिली पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

योग शिविर में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन और नेतृत्व श्रीनाथ विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभागाध्यक्ष डॉ. पिंटू कुमार महतो ने किया।

Advertisement

शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन, वृक्षासन, भ्रामरी प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। प्रशिक्षक श्रीमती जाह्नवी गोस्वामी ने योगाभ्यास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए नियमित योग के लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर डॉ. पिंटू कुमार महतो ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र स्वर्णिम प्रभात ने किया। योग शिविर के दौरान आयोजित योगाभ्यास प्रतियोगिता में काजल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि शिल्पा महतो और अमित राणा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ताजा खबरें

WhatsApp