होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, छात्रों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखारी एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Provider 1 Provider 2

इस अवसर पर नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की पोखारी, हल्दीपोखर, बिरसानगर, आदित्यपुर, परसुडीह, बारीडीह और राखामाइंस शाखाओं के स्कूली बच्चों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। बच्चों ने प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Provider 1 Provider 2

सुबह के शांत वातावरण में आयोजित योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न ध्यान विधियों का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के कुलाधिपति एवं सचिव मदन मोहन सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने वाला संपूर्ण विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में छात्र, शिक्षक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग विभिन्न प्रकार के मानसिक दबावों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में योग जीवन को संतुलित और तनावमुक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने विद्यार्थियों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान और भारतीय योग परंपरा दोनों का उद्देश्य मानव कल्याण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता, मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण है, जिसे योग और ध्यान के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें तनाव प्रबंधन, संतुलित आहार और वैज्ञानिक जीवनशैली से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।

आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की आयोजन समितियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment