होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="7"]

 

जमशेदपुर : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने थामा भाजपा का दामन, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विधिवत रूप से कराया पार्टी में शामिल….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="8"]

जमशेदपुर / Balram Panda: जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. यह ऐतिहासिक क्षण साकची स्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में संपन्न हुआ. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की उपस्थिति में बुलू रानी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हुई.

 

वहीं, सुधांशु ओझा ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त की. इस दौरान सुरजा सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, राहुल ठाकुर व अन्य ने भी भाजपा की सदस्यता ली.

 

बता दे भाजपा में शामिल होने पर बुलू रानी सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है, जहां काम करने का अवसर बेहतरीन है. मैं भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों से प्रभावित हूं और अब मैं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करूंगी. वे पहली भी भाजपा में रही हैं और दुबारा भाजपा परिवार में आकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बुलू रानी सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी. वे पार्टी के कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उनका अनुभव और निष्ठा भाजपा के लिए महत्वपूर्ण योगदान साबित होगी.

 

इस मौके पर प्रमुख रूप से पोटका विधानसभा के प्रभारी और आदित्यपुर के पूर्व उपमहापौर अमित सिंह (बॉबी सिंह), भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, शशांक शेखर व पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

---Advertisement---

Leave a Comment