Advertisement

जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला: 70 पत्रकारों से संवाद, किसान कल्याण और केंद्र सरकार की योजनाओं पर हुआ मंथन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं किसान सशक्तिकरण तथा किसान सम्मान निधि” रहा। इसमें पूर्वी सिंहभूम समेत आसपास के जिलों के करीब 70 पत्रकारों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हित से जुड़े कार्यक्रमों तथा विकसित भारत-2047 के विजन पर मीडिया के साथ तथ्यपरक एवं रचनात्मक संवाद स्थापित करना था। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।

Dayal Builder
Srinath

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और मीडिया के बीच सतत एवं सार्थक संवाद बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह जनहितकारी योजनाओं की सही और तथ्यात्मक जानकारी आम जनता तक पहुंचाए।

Advertisement

पीआईबी रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी।

तकनीकी सत्र में झारखंड दूरदर्शन समाचार इकाई के प्रमुख एवं सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने ‘ड्रोन दीदी’, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) सुरेंद्र सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकार कल्याण योजनाओं की जानकारी साझा की। पद्मश्री एवं वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में जिम्मेदार और सकारात्मक मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने किसान हित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।

प्रश्नोत्तर सत्र के बाद कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान पीआईबी रांची की यंग प्रोफेशनल शिवानी कुमारी केसरी ने पीआईबी की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूचना सहायक प्रिंस कुमार, यंग प्रोफेशनल शिवेंद्र नाथ तिवारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ताजा खबरें

WhatsApp