Advertisement

महिला विश्वविद्यालय की 111 छात्राओं का ATC योकोहामा में चयन, गुजरात प्लांट के लिए मिला सुनहरा मौका

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विश्वविद्यालय परिसर में ATC टायर्स (योकोहामा टायर्स) द्वारा आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 111 छात्राओं का अंतिम चयन किया गया है। यह चयन कंपनी के भरूच (गुजरात) स्थित प्लांट के लिए हुआ है।

Advertisement
Advertisement

प्लेसमेंट ड्राइव में बीए, बीएससी, बीकॉम और पीजी पाठ्यक्रमों की कुल 246 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। चयन प्रक्रिया की शुरुआत कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें छात्राओं को कंपनी की कार्यसंस्कृति, करियर ग्रोथ और जॉब प्रोफाइल की जानकारी दी गई।

Dayal Builder
Srinath

इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के विभिन्न चरणों से गुजरते हुए 121 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। अंतिम चरण में प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर 111 छात्राओं का चयन किया गया, जिसे विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Advertisement

विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और करियर उन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में छात्राओं के लिए ऐसे और भी बड़े औद्योगिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस संपूर्ण प्लेसमेंट प्रक्रिया का सफल समन्वय प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. रत्ना मित्रा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्लेसमेंट सेल की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

यह प्लेसमेंट ड्राइव न केवल छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र में सशक्त करियर की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की सोच को भी मजबूत करता है।

ताजा खबरें

WhatsApp