Advertisement

डॉक्टर मोमिता देवनाथ को झारखंड लो.ज.पा(रामविलास) द्वारा दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की उठाई मांग।

By Aman Kumar Ojha

Updated on:

जनसंवाद, सरायकेला(अमन कुमार ओझा): सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक स्थित लो.ज.पा(रामविलास) कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ द नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कोलकाता में डॉक्टर मोमिता देवनाथ की बड़े ही बर्बरता पूर्वक बलात्कार कर हत्या कर देने पर जताया गया आक्रोश। पार्टी के सदस्यों द्वारा नाम आंखों से डॉक्टर मोमिता देवनाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

डॉक्टर मोमिता देवनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करती झारखंड लोजपा(खेल एवं सांस्कृतिक) की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन

Advertisement
Advertisement

वहीं झारखंड लोजपा खेल संस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ममता रंजन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के आंदोलन पर डटे हुए हैं तो दूसरी तरफ बंगाल सरकार बेटियों की हत्या का ठेका लिए बैठा है। प्रदेश अध्यक्षा ममता रंजन में यह भी कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद भी एक महिला है। इस तरह किसी भी महिला के साथ आसानी से दुर्घटना होती है और वह अभी तक हत्यारे का पता लगाने में असफल है।
हम अपने देश के प्रधानमंत्री से यह मांग करते हैं कि देश की महिलाओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए अन्यथा आने वाले समय में महिलाएं घर से निकलने में भी संकोच करेगी एवं देश का हर एक शिक्षा संस्थान और असुरक्षित हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जमशेदपुर लोजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने कहा की एक तरफ हमारी बेटियां हर क्षेत्र जैसे खेल संस्कृति एवं अन्य कई क्षेत्रों में अव्वल कर रही है तो दूसरी तरफ बंगाल की बेटी के साथ इस तरह की घटना घट जाना अत्यंत दुखद है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती ममता रंजन, झारखंड प्रदेश सचिव शाह कोल्हान प्रभारी प्रीतम कौर, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा मनोज पासवान, जमशेदपुर लोजपा के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सरायकेला लोजपा जिला अध्यक्ष रंजीत पांडे, सरायकेला खरसावां जिला खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी, जमशेदपुर खेल संस्कृति जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनैना देवी, मानगो लोजपा नगर निगम अध्यक्ष अंजू देवी, ममता देवी, सिमरन कौर, पूनम देवी, मनीष तिवारी, दीपक सिंह, प्रिया रंजन सिंह, राजीव कुमार, इनायत खान, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, विशाल सिंह, युवराज सिंह एवं सदस्य उपस्थित थे।

Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp