Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जोड़ी राइडर और JH 05 टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन

By Goutam

Published on:

 

जोड़ी राइडर JH 05 वृद्धाश्रम सेवा
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। जोड़ी राइडर और JH 05 ग्रुप की टीम ने रविवार को सरायकेला स्थित एक वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया। टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे करीब 35 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके बीच राशन, खाने-पीने की सामग्री और रोजमर्रा में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

बाइक राइड कर वृद्धाश्रम पहुंचे सदस्य

Dayal Builder
Srinath

टीम के सदस्य बाइक राइड करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और उनके साथ बातचीत कर समय बिताया। टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों की जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली।

Advertisement

पिंकी पाजी और निक्की भाभी ने रखा था सेवा का विचार

आयोजकों के अनुसार इस सेवा कार्य का विचार ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी का था। दोनों पिछले सप्ताह वृद्धाश्रम गए थे। वहां बुजुर्गों से मुलाकात के बाद उन्होंने सेवा कार्य करने की योजना बनाई। इसके बाद पूरी टीम के सहयोग और योगदान से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बुजुर्गों के बीच बांटी आवश्यक सामग्री

टीम की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी करीब 35 बुजुर्गों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं वितरित की गईं। टीम के सदस्यों के साथ समय बिताने से बुजुर्गों में भी खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद टीम के सदस्यों ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद और इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

ताजा खबरें

WhatsApp