Advertisement

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में उठाया बोड़ाम एवं पटमदा में बिजली की समस्या  

By Goutam

Published on:

विधायक मंगल कालिंदी

जनसंवाद, जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान गुरुवार को अपनी बात रखते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम एवं पटमदा में बिजली की समस्या का मामला को उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से अपार लोकहित में उक्त अंचलों में बिजली गुल की समस्या से निजात पाने तथा विभाग द्वारा उपभोगताओं को ससमय बिल देने हेतु सरकार से मांग की है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ाम एवं पटमदा अंचल में बिजली गुल हो जाने की विकट समस्या है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने के साथ-साथ किसानों को भी अपने कृषि यंत्र चला पाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि बिजली गुल की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित उक्त अंचल के पहाड़ो तथा जंगलों में रहने वाले अदिम जनजाति, सबर आदिवासी समुदाय के लोगों को होती है एक ओर जहाँ उक्त अंचल के लोग बिजली गुल रहने की समस्या से परेशान रहते है। वहीँ दूसरी ओर बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को ससमय बिजली बिल नहीं देने एवं 03 से 05 महीनों बाद बिजली विभाग द्वारा एक मुश्त बिजली बिल भेजने के साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल नहीं दे पाने की स्थिति में विभाग द्वारा बिना नोटिस के बिजली काट देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

 

ताजा खबरें

WhatsApp