Advertisement

कुचाई के सुरसी डाक बंगला में सांसद कालीचरण मुंडा का जोरदार स्वागत, योजनाओं की समीक्षा कर पेयजल समस्या पर दिए निर्देश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड पहुंचे, जहां सुरसी डाक बंगला (वन विभाग) में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं अंचल पदाधिकारी सुषमा सोरेन ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

दौरे के दौरान सांसद ने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

सांसद ने पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी के कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात कर खराब नलकूपों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए और इसके लिए त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

इस दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने सांसद निधि से प्रस्तावित पुस्तकालय निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही KNT कुचाई शाखा द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का भी जायजा लिया। वे मुंडा-मानकी संघ कुचाई की मासिक बैठक में भी शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज बागची, सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फागु मुंडा, राशिक लाल सोय, सोनाराम बोदरा, श्याम लाल सोय, मुन्ना समद, सुमित महतो, माधव महतो, कृष्ण लोवादा, हीरालाल सरदार, ठाकुर प्रमाणिक, दिलीप मुंडा, अमरेंद्र उरांव, दुबराय हेंब्रम, योगेश्वर सोय आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp