Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

दुर्गा पूजा में मानगो जाम रोकने की तैयारी कहां? सौरभ विष्णु ने प्रशासन से मांगा स्पष्ट रोडमैप, दुर्गा पूजा से पहले भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग

By Goutam

Published on:

 

मानगो पुल जाम
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो पुल पर लगातार लग रहे जाम और एंबुलेंस के फंसने की समस्या को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने उपायुक्त से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान मानगो पुल, मानगो चौक और आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।

Advertisement
Advertisement

दो घंटे तक जाम, एंबुलेंस फंसने की खबर

Dayal Builder
Srinath

सौरभ विष्णु के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मानगो पुल पर भीषण जाम लगा, जो लगभग दो घंटे तक बना रहा। इस दौरान एक एंबुलेंस के लंबे समय तक जाम में फंसे रहने की खबर सामने आई। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान खरीदारी और पूजा पंडालों में दर्शन के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

भारी वाहन से पिता-पुत्र की मौत का भी उठाया मुद्दा

सौरभ विष्णु ने कहा कि मानगो पुल शहर को मानगो, डिमना और एनएच-33 से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से मरीज एमजीएम अस्पताल भी पहुंचते हैं। उन्होंने 13 सितंबर को एग्रिको चौक पर भारी वाहन की चपेट में आने से मानगो निवासी एक पिता और उनके 13 वर्षीय बेटे की मौत का मामला भी उठाया। उनका दावा है कि घटना के समय नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन वहां पहुंचा था। इस मामले में वह यातायात उपाधीक्षक से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी भी मांग चुके हैं।

उपायुक्त के सामने रखीं पांच प्रमुख मांगें

  • भारी वाहनों पर रोक: दुर्गा पूजा के दौरान मानगो पुल, मानगो चौक और आसपास के मार्गों पर नो-एंट्री लागू हो। स्कूल और कार्यालयों के व्यस्त समय में भी इसका पालन कराया जाए।
  • ट्रैफिक प्लान सार्वजनिक हो: नो-एंट्री का समय, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग स्थलों की जानकारी पहले से जारी की जाए।
  • पुलिस की तैनाती बढ़े: मानगो पुल के दोनों छोर, मानगो चौक और डिमना चौक पर पर्याप्त यातायात पुलिस तैनात हो तथा नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
  • एंबुलेंस के लिए रास्ता: एमजीएम अस्पताल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया जाए।
  • फ्लाईओवर पर स्थिति स्पष्ट हो: दुर्गा पूजा से पहले मानगो फ्लाईओवर का हिस्सा खोलने की योजना पर प्रशासन स्पष्ट जानकारी दे।

‘नो-एंट्री कागज पर नहीं, सड़क पर लागू हो’

सौरभ विष्णु ने कहा कि त्योहार खुशी का समय है, लेकिन जाम में एंबुलेंस का फंसना किसी परिवार के लिए जीवन-मरण का सवाल बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से पूजा से पहले यातायात की समय-सारिणी घोषित करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की अपील की।

ताजा खबरें

WhatsApp