Advertisement

कुचाई में होने वाले मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और आदिम जनजाति गांवों में विशेष ग्रामसभा की तैयारी पर किया बैठक

By Goutam

Published on:

मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी 22 दिसबंर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और आगामी 27 दिसंबर को कुचाई के रुगुडीह पंचायत के आदिम जनजाति बहुल गांव बिरगामडीह एवं आगामी 31 दिसंबर को अरुवां पंचायत के आदिम जनजाति बहुल गांव जोडासारजम्म में आयोजित होने वाले विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम की अध्यक्षता में की गई।

Advertisement
Advertisement

इस बैठक में मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभूकों में परिसंपत्तियों का वितरण करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि आदिम जनजातियों के बिकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्हे विशेष ग्राम सभा के माध्यम से स्टॉल लगाकर आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों में कम्बल, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, वृद्वा पेशन योजना, विकलांग पेशन योजना, आधार कार्ड, अबुआ आवास योजना सहित आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सरकार के सभी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जायेगी।

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावे सरकार ने आदिम जनजाति परिवार को आदिम जनजाति डाकिया खाद्यान्न योजना से जोडा गया है। छूटे बिरहोर परिवारों को भी जोडकर यइस योजना का लाभ देने की तैयारी है। इस मेगा लीगल इम्पॉवरमेंट कैंप और विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई।

Advertisement

इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ सुशील कुमार, बीसीओ विमल लकड़ा, सहायक अभियता गणेश कुमार महतो, कोडिनेटर पंकज कुमार, बीना बाकिरा, कंनिया अभियता सुमित कवि, बीटीएम राजेश कुमार सहित कृषी, शिक्षा, कन्याण विभाग, बैक प्रबंधक, विधुत विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp