Advertisement

एनडीए प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित कराने को लेकर बैठक, आजसू कराएगी एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित: शिव कुमार

By Goutam

Published on:

एनडीए प्रत्याशी

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आगामी लोकसभा चुनाव की एनडीए प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित कराने को लेकर मंगलवार को आजसू पार्टी की कुचाई प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष और सचिव की बैठक पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शाह के नेतृत्व में कुचाई‌ प्रखंड के कुचाई गांव में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शाह ने कहा कि आजसू पार्टी लोकसभा स्तरीय बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष और सचिव अपने-अपने क्षेत्र में जुड़ जाए और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शाह ने कहा कि आजसू पार्टी सदैव ईमानदारी पूर्वक और अनुशासित रूप से कार्य करती है। इस बार भी आजसू पार्टी छलपूर्वक नहीं बल्कि बलपूर्वक एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगी। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के दिशा निर्देश पर कार्य करेगी। आजसू पार्टी की सुप्रीमो के आदेश का पालन करते हुए कुचाई प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव एकजुट होकर कार्य कीजिए।

Dayal Builder
Srinath

बैठक में मुख्य रूप से आजसू नेता रूपसे मुंडा, ओबीसी जिला सचिव बसंत महतो आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp