Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 634 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

By Goutam

Published on:

बन्ना गुप्ता

जनसंवाद, जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में रहने वाले वृद्धावस्था पेंशन के 634 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया. अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा.

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पेंशन स्कीम से जोड़ने के लिए कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया था. आज इसी का परिणाम है कि मुझे इन सभी को पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बाटंने का मौका मिला है. इस शुभ कार्य से मैं सचमुच बहुत खुश हूं.

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकत्ताओं को निर्देश दिया है इसी तरह से आगे भी क्षेत्र में कैंप लगाकर जरुरतमंदों का आवेदन को जमा करवा कर उन्हें इस योजना से जोड़ें. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ वच्छता बाल्टी भी वितरण किया गया.

Advertisement

इस दौरान मनोज झा,संजय तिवारी, बबुआ झा, रवि दुबे, प्रभात ठाकुर, राजकुमार दास, इरशाद हैदर, जितेंद्र सिंह, तुला दा, धनु महतो, माजिद अख्तर, सुकुमारी, दिनेश पोद्दार, संजीव मिश्रा, जय प्रकाश साहू, अमित प्रसाद, राजेश गोराई, हरी दास, सुमित ठाकुर, कैलाश रजक, सोंटी रजक, मनोज भगत, संजीव झा, राकेश जयसवाल आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp