Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

चुनाव खत्म होते ही एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता, पहुंचे दुमुहानी स्वर्णरेखा घाट, द्वार निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

By Goutam

Published on:

 

मंत्री बन्ना गुप्ता
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक्शन में हैं। शनिवार और रविवार को आयोजित जनता दरबार में करीब 350 से ज्यादा फरियादियों से मिलने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहें हैं।

Advertisement
Advertisement

वहीं अपने चुनावी वायदे को भी पूरा करने का टास्क पूरा कर रहें हैं। इसी क्रम में सोमवार को मंत्री बन्ना गुप्ता अचानक स्वर्णरेखा दुमुहानी घाट पहुंचे और द्वार निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां उपस्थित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा।

Dayal Builder
Srinath

गौरतलब है कि स्वर्णरेखा दुमुहानी घाट का सौंदर्य करण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसमें सीढ़ी का निर्माण किया जा चूका हैं और अब भव्य द्वार का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके पूर्ण होने के बाद विभिन्न चरणों में सौंदर्यकरण का कार्य किया जाना तय हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp