होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

कुचाई

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को जेएसएलपीएस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य के उर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के द्वारा सम्मान राशि प्रदान किया जा रहा है।जेएस एलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही सशक्त बन रही है।

उन्होंने कहा कि आज महिला हरेक क्षेत्र में आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार सभी वर्गो के लोगों के प्रति काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। गरीब असहाय मजदूर का सहारा बनकर उन्हें रोजगार से जोड़ रहा है। साथ ही महिलाओं को सम्मान के साथ रोजगार से जोडकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, बीपीएम रागिनी टोपनो, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, पार्वती गागराई, घनश्याम सोय, गोवरा मुंडा, वनवारी लाल सोय, मोहन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Comment