होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

13–14 जनवरी को होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 की तैयारी तेज, हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर: आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2026 को हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर आज संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक परिसदन (सर्किट हाउस) स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई।

Provider 1 Provider 2

बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष महोत्सव को और अधिक प्रभावशाली, जन-सहभागिता से युक्त तथा आस्था, संस्कृति, पर्यावरण और पर्यटन के संगम के रूप में स्थापित करने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों के क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों तथा सम्मानित की जाने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं की सूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति के संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गईं। प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, स्वयंसेवकों की भूमिका एवं स्थानीय सहभागिता को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी गहन चर्चा हुई।

Provider 1 Provider 2

सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को आस्था, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन के संगम के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। संचालन समिति ने विश्वास जताया कि सभी सहयोगी संस्थाओं, प्रशासनिक सहयोग और जनसहयोग से यह महोत्सव क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और स्मरणीय आयोजन सिद्ध होगा।

बैठक का संयुक्त संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह एवं उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ ने प्रस्तुत किया। बैठक में मनोज सिंह, डॉ. राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, कविता परमार, जम्मू वाले बाबा, कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी, गोपाल जायसवाल, शिवप्रकाश शर्मा, मंजू जी, मृत्युंजय सिंह, अजय अग्रवाल, सन्नी सिंह, अजितेश उज्जैन, रोशन खां, सोनू ठाकुर, सागर राय, रविशंकर पाण्डेय, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, राहुल जी, संतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आगे संचालन समिति का और विस्तार किया जाएगा।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment