Advertisement

3140 यूनिट रक्त संग्रह के रिकॉर्ड पर जमशेदपुर ब्लड बैंक सम्मानित, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने पूरी टीम को किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया। शनिवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लड बैंक के चिकित्सकों, पदाधिकारियों, पारा मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष रक्तदान अभियान में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस अभियान के दौरान रिकॉर्ड 3140 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था, जिसे रक्तदान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Srinath

रक्तदान अभियान को बताया प्रेरणादायक पहल

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हर वर्ष ब्लड बैंक कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का आयोजन करती है, जिससे पूरी टीम का मनोबल बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन इस दिशा में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखने की अपील की।

“जमशेदपुर ब्लड बैंक की सेवा काबिले तारीफ”

समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से ब्लड बैंक टीम के प्रति आभार जताया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जमशेदपुर ब्लड बैंक ने अपनी सेवा और समर्पण से अलग पहचान बनाई है। जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाने में ब्लड बैंक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम अपने कार्यों के लिए बधाई की पात्र है और आगे भी यूनियन रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति, जीएम संजय चौधरी, टाटा मोटर्स के डीजीएम सीएसआर एलेन जोसेफ, वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिन्हा समेत यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और बड़ी संख्या में ब्लड बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp