Advertisement

विधायक संजीव सरदार ने 2 लाख 70 रुपए हजार का बिल कराया माफ, टीएमएच ने परिजनों को सौंपा शव

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: पाेटका विधायक संजीव सरदार ने एक बार फिर से मानवता का मिशाल पेश करते हुए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) प्रबंधक से वार्ता कर एक गरीब परिवार का अस्पताल का बकाया राशि 2 लाख 70 हजार रुपए का बिल माफ करवा कर शव को विमुक्त करवाया।

Advertisement
Advertisement

आपको बताते चलें कि पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत के ग्राम कमलपुर निवासी सहदेव पटबांधा का तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) जमशेदपुर में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती किया था। ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ईलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 2,90,000 /– रुपया हो गया था। परिजनों ने अस्पताल में कुल 20,000 /– रू० ही जमा कर पाए थे।

Dayal Builder
Srinath

परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण वह अस्पताल का बकाया राशि 2 लाख 70 हज़ार रुपए देने में असमर्थ थे। जिसके कारण अस्पताल से परिजनों को शव नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पोटका विधायक संजीव सरदार को दी। विधायक संजीव सरदार ने मामले को तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से वार्ता कर बकाया बिल 2 लाख 70 हज़ार रूपये माफ कराए। जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया। इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp