Advertisement

विधायक संजीव सरदार ने पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन से की मुलाकात, बडौदा घाट रोड में पुल निर्माण एवं तुरामडीह से टाटा नगर स्टेशन होते हुए करनडीह चौक से परसुडीह रिंग रोड निर्माण की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद/जमशेदपुर : पोटका के विधायक संजीव सरदार बुधवार को झारखंड सरकार के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान विधायक श्री सरदार ने मंत्री श्री सोरेन के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं पर आधारित चार सुत्री मांग रखी।

Advertisement
Advertisement

इन चार सूत्री मांगो में मुख्य रूप से विधायक श्री सरदार ने पोटका विधानसभा के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा स्थित बड़ोदाघाट जानेवाली सड़क मे पुल निर्माण एवं जमशेदपुर के तुरामडीह (सुंदरनगर) से भुदरुडीह, तुरामडीह गेट, आहारघुटू, कालिया डीह गौशाला, मुइघुटू होते हुये त्रिमूर्ति चौक टाटा नगर स्टेशन भाया घाघीडीह जैल चौक, मातलाडीह, करनडीह चौक से शीतला चौक परसुडीह रिंग रोड निर्माण की मांग रखी।

Dayal Builder
Srinath

विधायक श्री सरदार ने कहा कि बड़ोदाघाट जानेवाली मुख्य सड़क मे पुल निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है, जबकि रिंग रोड निर्माण के योजना अन्वेशन प्रमंडल रांची के द्वारा डीपीआर बनाया जा रहा है, जिसे यथाशिघ्र पुरा करते हुये काम धरातल पर उतारा जाये।

Advertisement

उन्होंने बताया कि डुमरिया प्रखंड के सेरालडीह से ओडिशा सीमा तक 15 किमी सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हेतू विभागीय सचिव के पास भेजा गया है, लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक नहीं दिया गया है, जिसे यथाशिघ्र प्रशासनिक स्वीकृति दिलाते हुये कार्य शुभारंभ कराया जाये। हाता-जमशेदपुर सड़क एवं मुसाबनी-आस्ता-कोईमा 47 किमी सड़क के लिये आइआरक्यूपी की प्रशासनिक स्वीकृति हेतू विभागीय सचिव के पास भेजा गया है, लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक नहीं दिया गया है, जिसे यथाशिघ्र प्रशासनिक स्वीकृति दिलाया जाये। मंत्री बसंत सोरेन ने आश्वासन दिया कि सभी मांगो को यथाशिघ्र पुरा कराया जायेगा।

ताजा खबरें

WhatsApp