Advertisement

विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानीता सरदार ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर अनोखे तरीके से मनाया अपना जन्मदिन

By Goutam

Published on:

रानीता सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर: पोटका के विधायक संजीव सरदार की धर्मपत्नी रानीता सरदार ने अपना जन्मदिन गुरुवार को अनोखे तरीके से मनायी. इस अवसर पर श्रीमती सरदार ने कोवाली थाना क्षेत्र के ढेंगाम स्थित गंगानाराणय सिंह मेमोरिसिल स्कूली पहुंची, जहां बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनायी.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने मौके पर स्कूल के 80 से अधिक बच्चों को अपने हाथों से ठंड से बचने के लिये एक-एक कंबल प्रदान दिया. साथ बच्चों को आशिर्वाद देने के साथ-साथ टाटा ज्यूलोजिकर पार्क (चिड़ियाघर) घुमाने का वादा दिया. इस अवसर पर सभी बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया एवं छात्रा-छात्राओं के बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रात्री भोजन कराया गया.

Dayal Builder
Srinath

मौके पर रानीता सरदार ने कहा कि बच्चे पढ़े और आगे बढ़े, यही कामना करते है. बच्चों को मानसिक विकास हेतू बहुत जल्द चिड़ियाघर का भ्रमण कराया जायेगा, बच्चों को ड्रेस एवं स्वेटर प्रदान किया जायेगा.

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बीएसजीएसएम सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के मैनेजर लाल सरदार, स्कूल के प्राचार्य आरती सोरेन, हाजाम मुर्मू, सावना मुर्मू, जयसेन सोरेन, शकुंतला टुडू, छोटराय सरदार, रमेश सरदार, उपेंद्र सरदार आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp