Advertisement

विधायक संजीव सरदार की अनुशंसा पर बागबेड़ा एवं कीताडीह की दो दिव्यांग महिला को मिला ट्राई साइकिल

By Goutam

Published on:

विधायक संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से बागबेड़ा पोस्तो नगर निवासी दिव्यांग अंजना देवी एवं कीताडीह निवासी ममता कुमारी दोनो को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया गया है।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ कार्यालय की पदाधिकारी सुशीला देवी, पुतुल, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर संयुक्त रूप से दिव्यांग दोनों महिलाओं को ट्राई साइकिल पर अपने हाथों से बैठाने का कार्य किए।

Dayal Builder
Srinath

ट्राई साईकिल पर बैठते ही दिव्यांग दोनों महिला के चेहरे खिल उठे। दोनों महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ट्राई साइकिल पर चढ़कर दोनों दिव्यांग महिलाएं अपने गंतव्य और अन्य जगह आराम से जा पाएगी। दिव्यांग दोनों महिलाओं ने स्थानीय मुखिया उमा मुंडा, पंसस सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर से ट्राई साइकिल देने का आग्रह की थी। जिसके बाद इन लोगों ने विधायक संजीव सरदार से अनुशंसा करवाकर सीडीपीओ कार्यालय से दोनों दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल देने का कार्य किए।

Advertisement

‌ इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, रिंकू सहित कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp