Advertisement

विश्व सर्प दिवस पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने किया “सांपों की पहचान और निवारक उपाय” पर सेमिनार का आयोजन 

By Goutam

Published on:

विश्व सर्प दिवस

जनसंवाद, जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में “सांपों की पहचान और निवारक उपाय” पर एक सेमिनार का आयोजन किया।

Advertisement
Advertisement

मंगलवार की सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन सुमनसा के राहुल तिवारी के आकर्षक संबोधन के साथ हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जमशेदपुर क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सांपों (जहरीले और गैर-जहरीले) के बारे में जानकारी देना, पर्यावरण के लिए उनका महत्व और सांपों से सामना होने के समय बरती जाने वाली आवश्यक सुरक्षा तथा सावधानियों के बारे में बताना था। ग्रामीण विद्यालय बिरसा मेमोरियल हाई स्कूल, सरजामदा, जमशेदपुर की 70 छात्राओं और 2 शिक्षकों ने सेमिनार में भाग लिया।

Dayal Builder
Srinath

छात्रों को सत्र के अलावा टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क का दौरा भी कराया गया। इस यात्रा में वे विभिन्न प्रकार की पशु प्रजातियों को करीब से देख पाए, जिससे जीवों के बारे में उनका ज्ञान बढ़ा और प्राकृतिक दुनिया के प्रति गहरी समझ विकसित करने में मदद मिली।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp